धार्मिक

गोसलपुर में भव्य जिनालय और संत निवास का बुधवार को होगा शिलान्यास

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । श्री दिगम्बर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र गोसलपुर में 30 अप्रैल को प्रातः 8 बजे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है । इस दिन क्षेत्र में एक भव्य जिनालय और संत निवास का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा ।
इस पुण्य अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य के रूप में बालब्रह्मचारी जिनेश भैयाजी गुरुकुल जबलपुर उपस्थित रहेंगे। साथ ही, युवा विद्वान अमित जी शास्त्री जबलपुर भी अपने ज्ञान से सभी को लाभान्वित करेंगे। यह भव्य आयोजन पुर्न्याजक परिवर बाहुबली चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता के तत्वावधान में संपन्न होगा।
श्री दिगम्बर जैन दिव्योदय अतिशय क्षेत्र, श्री दिगम्बर जैन समाज गोसलपुर, एवं विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गोसलपुर ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।
आयोजन समिति ने यह भी जानकारी दी है कि बाहर से पधारने वाले सभी अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है ।
यह निश्चित रूप से गोसलपुर और आसपास के जैन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण और हर्ष का अवसर है।

Related Articles

Back to top button