नागपुर बैतुल भोपाल रोड़ NH 69 पर बड़ा हादसा पूल टूटा, मार्ग बंद
नर्मदापुरम (होशंगाबाद) । नागपुर बैतुल भोपाल रोड़ NH 69 पर बड़ा हादसा हुआ। सुखतवा का पुराना पुल टूटने से मार्ग बंद हो गया।
होशंगाबाद जिलें से इस वक्त की बड़ी आ रही है जहाँ पर भोपाल से इटारसी होते हुए बैतूल नागपुर को जाने वाला हाईवे पर सुखतवा के पास एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें सुखतवा गाँव के पास बना लोहे का सबसे पुराना पूल टूट गया जिसके कारण नागपुर भोपाल रोड सुखतवा के पास से बंद हो गया । वही बताया जा रहा कि यह पुल से भारी वाहन गुजर रहा था जिसके कारण फुल एचडी पुराने होने से टूट गया और क्रीम से भरा हुआ ट्रक नीचे जा गिरा ।
ईसमें 138 पहिए थे। अंग्रेजों के जमाने में बना यह पुल इतना बोझ नहीं सह पाया ।
बैतूल भोपाल जाने वाले यात्री ध्यान दें
बैतूल भोपाल नेशनल हाईवे पर सुखताबा नदी का पुल टूट गया है इस कारण बैतूल से भोपाल की यात्रा करने वाले व भोपाल, होशंगाबाद इटारसी से बेतूल नागपुर की यात्रा करने वाले यात्री आवश्यक ना हो तो यात्रा ना करें|




