धार्मिक

उमरियापान में धूमधाम से मनाई गई रामनवमीं पर्व

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान
बडी माई मंदिर उमरियापान प्रांगण स्थित श्रीराम जानकी दरबार में रामनवमीं उत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम का विशेष पूजन अर्चन कर आरती की गई। श्रृद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाये। प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंदिर पुजारी बसंत गर्ग सहित भक्तों की उपस्थिती रही। रामनवमीं उत्सव पर्व समीपी भरभरा आश्रम, हरदीकुटी आश्रम, नृसिंह मंदिर पचपेढी, बिरखा स्थित जगदीश मंदिर, प्राचीन बावली हनुमान मंदिर, ब्यौहार मोहल्ला स्थित मंदिर में रामनवमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।

Related Articles

Back to top button