सांसद कप में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन, बिछुआ जागीर रही विजेता, उप विजेता सुल्तानगंज

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने बांटे पुरुस्कार
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज मंडल में चल रहे मंडल स्तरीय सांसद कप के पर प्रतियोगिता का फाइनल मैच सुल्तानगंज औऱ बिछुआ जागीर के बीच खेला गया। जिसमें बिछुआ जागीर की टीम विजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम को पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने पुरुस्कार औऱ प्रमाण पत्र वितरित किए। दस दिन चले कप में 20 से अधिक टीमों ने भाग लिया।
रामपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सांसद कप के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना। आज के युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यो के लिए करना चाहिए। और नशे सहित अन्य दुर्व्यसनों से दूर रहना चाहिए। जो जीते हैं उनको शुभकामनाएं। जो कप में अच्छा खेले है उन सभी को भी उनके प्रयास के लिए शुभकामनाएं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी शेर सिंह दाऊ,जनपद सदस्य वीरू यादव, देशराज सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष हरिराम यादव, चक्रेश जैन,जय कुमार जैन, कृष्णा बिटटू यादव डॉ शैलेंद्र सिंह,भूपेंद्र सिंह सरपंच, नंदन व्यास, शिवनारायण व्यास, विशेश्वर यादव राहुल जैन, अंकित शाह, बलराज यादव, विनीत खरे, दरयाव अहिरवार सरपंच सहित पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।



