शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया महज 24 घंटे में गिरफ्तार

सिलवानी । शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सिलवानी पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
1 दिसम्बर को पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मैं कक्षा 12 बी तक पढी हूं। मैं वर्ष 2024 में मण्डीदीप में आईडब्लू पेन कंपनी में काम करती थी। वही पर मेरी पहली बार मुलाकात पुरूषोत्तम पिता हरिप्रसाद आदिवासी उम्र 23 साल निवासी सुल्तानपुर सिलवानी से हुई वो भी मण्डीदीप में किसी कंपनी में काम करता था। हम दोनो एक ही क्षेत्र के रहने वाले थे इसलिये हम दोनो के बीच मोबाईल से बातचीत होने लगी और हम दोनो एक दूसरे को चाहने लगे थे और शादी करना चाहते थे। वर्ष 2024 के माह सितम्बर के बीच करीब दोपहर 12 की बात होगी पुरूषोत्तम ने मेरे मोबाईल पर कॉल किया और कहने लगा की तुम साईखेडा मेरी मामा-मामी के घर आ जाओ हम दोनो यहां बैठकर बात करते है। तुम्हारी मामा और मामी से मुलाकात भी हो जायेगी। फिर में परूषोत्तम से मिलने के लिये सांईखेडा चली वहां पर मुझे पुरूषोत्तम मिला हम दोनो ने बातचीत की फिर मैंने कहा मामा-मामी कहा है उसने कहा वो बाजार गये है। फिर पुरूषोत्तम ने मुझे विश्वास जगाया कि हम दोनो शादी कर लेंगे फिर हम दोनो की मर्जी से हमारे बीच शारीरिक संबंध बन गया उसके बाद मण्डीदीप में भी हम दोनो कई बार साथ में रहकर शारीरिक संबंध बनाये। आज से करीब एक महीने पहने उक्टूबर 2025 में मैंने पुरूषोत्तम से कहा हम दोनो शादी कर लेते है तब पुरूषोत्तम ने मुझसे शादी करने से मना कर दिया और कहने लगा कि अगर तुमने हम दोनो के बीच के संबंध की बात किसी को बताई तो जान से खतम कर दूंगा। डर के कारण में रिपोर्ट को नहीं आई थी। आज रिपोर्ट करने आई हूँ रिपोर्ट करती हूँ कार्यवाही की जावे। फरियादिया की रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 428/25 धारा 69,351 (3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम सविता के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी पुरूषोत्तम आदिवासी पिता हरिप्रसाद आदिवासी निवासी ग्राम सुल्तानपुर की पतारसी हेतु लगाया गया।
त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी की तलाश के दौरान उसके घर पर दबिस दी गई। जो घर पर नही मिला बाद मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि की सुल्तानपुर के जंगल में पुरूषोतत्म को जाते देखा था। जिसके संबंध में थाना प्रभारी सिलवानी के द्वारा अपनी टीम के साथ सुल्तानपुर के जंगल में सर्च एवं घेराबंदी कर आरोपी पुरूषोत्तम आदिवासी पिता हरिप्रसाद आदिवासी निवासी ग्राम सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर बंद हवालात किया गया। जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
बलात्कार के आरोपी को विगत 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने में एसडीओपी सिलवानी अनिल सिंह मौर्य के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम सविता, प्र.आर. अशोक पाठक, प्र.आर. राजेश गौतम, प्र.आर. अजीत राय, प्र.आर. प्रशांत, आर. आकाश दुबे, आर. विक्रम सिंह, आर. सोहरत, आर. रामनरेश की सहरानीय भूमिका रही है।


