भाजपा की सदस्यता अभियान की मंडल कार्यशाला ढीमरखेड़ा में संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की मंडल कार्यशाला का आयोजन मंगल भवन ढीमरखेड़ा में हुआ । इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने की।
इस बैठक में मंडल प्रभारी राजा चौरसिया, विजय दुबे, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, संतोष दुबे, गोविंद तिवारी, शंकरलाल तिवारी, पूजा देवी सिंह, छवि गौतम, अनिल बागरी, नंदकुमार त्रिपाठी, ब्रजभूषण बैरागी, राहुल दुबे, रमन शुक्ला, सुशील पाल, जगदीश प्रजापति, बलेंद्र प्यासी, शारदा महोबिया, अजय गुप्ता, कुंजीलाल पटैल, श्रीकांत पटैल, गोकर्ण पंकज मिश्रा, संदीप यादव, नूतन पाठक, सुलभ त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही । यह कार्यशाला न केवल भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत नई सदस्यता को प्रोत्साहित करने का मंच बनी, बल्कि इसे पार्टी के भीतर और अधिक सक्रियता लाने का माध्यम भी माना गया। ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में इस कार्यशाला का आयोजन विशेष महत्व रखता है। बैठक की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह एक विचारधारा, एक संस्कृति और एक संकल्प है। यह सदस्यता अभियान भाजपा की विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास है। और इस शक्ति को बढ़ाने के लिए नए सदस्यों का जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान में जोड़ें और भाजपा के सदस्य बनाएं। मंडल प्रभारी राजा चौरसिया ने बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा से देश की सेवा को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने संगठन पर्व सदस्यता अभियान को भाजपा के विस्तार की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया। विजय दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन की मजबूती के बिना कोई भी राजनीतिक दल सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना है, ताकि हम भविष्य में और अधिक प्रभावी ढंग से जनता की सेवा कर सकें । उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन पर्व सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा से जोड़ें। संतोष दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का कार्य नहीं है, बल्कि यह एक मिशन है जिसके माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। इस बैठक में गोविंद तिवारी, शंकर लाल तिवारी, पूजा देवी सिंह, छवि गौतम, अनिल बागरी, नंदकुमार त्रिपाठी, ब्रज भूषण बैरागी, राहुल दुबे, रमन शुक्ला, सुशील पाल, जगदीश प्रजापति, बलेंद्र प्यासी, शारदा महोबिया, अजय गुप्ता, कुंजीलाल पटैल, श्रीकांत पटैल, गोकर्ण पंकज मिश्रा और संदीप यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर में संगठन पर्व सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी का भाषण विशेष रूप से प्रभावशाली रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य बनना केवल एक राजनीतिक कदम नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे भाजपा के सिद्धांतों और मूल्यों को समझें और उन्हें अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही हम देश और समाज की सेवा कर सकते हैं और भाजपा के सदस्य बनने का मतलब है कि हम एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो देश की असली समस्याओं को समझता है और उनका समाधान करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि यह देश की सेवा करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस सदस्यता अभियान को एक मिशन के रूप में लें और इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा में हर सदस्य को समान महत्व दिया जाता है और हर सदस्य पार्टी के संगठन का एक अभिन्न हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व सदस्यता अभियान एक अनूठा अवसर है, जिसके माध्यम से हम नए लोगों को पार्टी से जोड़ सकते हैं और उन्हें हमारे मिशन में शामिल कर सकते हैं। त्रिपाठी ने कहा कि हमें इस अभियान को सफल बनाना है ताकि भाजपा का आधार और भी मजबूत हो सके और हम देश की सेवा के अपने मिशन में सफल हो सकें।बैठक के अंत में, सभी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व की सराहना की और संगठन पर्व सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे उत्साह के साथ काम करने का संकल्प लिया। इस बैठक में शामिल 200 सेलिया क कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि ढीमरखेड़ा में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और लोगों का विश्वास नरेंद्र त्रिपाठी की नेतृत्व क्षमता पर पूरी तरह से कायम है।



