पुरानी पेंशन बहाली, वेतन वृद्धि को लेकर शिक्षक अध्यापकों संघ की पेंशन पदयात्रा विदिशा सलामतपुर होते हुए भोपाल
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । अध्यापकों की यह पदयात्रा बैरखेड़ी चौराहे दीवानगंज होती हुई सुखी सेवनिया थाने भोपाल के सामने गुजर रही थी । यहां आजाद अध्यापक संघ के भोपाल संभागीय उपाध्यक्ष सीताराम रायकवार, जिलाध्यक्ष राजेश जोशी, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अध्ययापकों ने फूल बरसा कर किया स्वागत। जहां पर आगे दोपहर का भोजन की व्यवस्था एक निजी स्कूल में की गई थी । लेकिन वहां पहुंचने से पहले सुखी सेवनिया पुलिस थाने के बीच रास्ते में रैली को पुलिस ने रोका।
सीताराम रायकवार उम्मेद सिंह ठाकुर राजेश जोशी ने बताया कि जब तक बहाल की गई वेतन वृद्धि का 50 प्रतिशत भुगतान शीघ्र की जाए।
वेतनमान की तृतीय किश्त का शीघ्र भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन ने कोरोना काल में जो वेतन वृद्धि रोकी गई थी। उसे शासन द्वारा बहाल कर दिया गया है। उनका कहना है कि उसकी 50 प्रतिशत राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए। उनका कहना है कि मासिक वेतन का भुगतान भी समय से हो जाए।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अध्यापकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है तो आजाद अध्यापक संघ जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया और कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं को अवगत कराएंगे।



