नवरात्र पर बन रहे कई विशेष योग, होंगे फलदायी चैत्र नवरात्र आगामी 2 अप्रेल से
सिलवानी। होली के रंग-बिरंगे त्योहार के बाद अब मां की भक्ति के पर्व नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई है। इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होगी। चैत्र नवरात्रि का महत्व सबसे ज्यादा इसलिए है क्योंकि ब्रह्माजी ने इस दिन से सृष्टि निर्माण की शुरुआत की थी। इसी दिन से नया साल संवत 2079 की शुरुआत होगी। बताया गया है कि इस बार नवरात्रि पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं।
भक्त नए साल की शुरु आत देवी की आराधना से करेंगे। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह नवरात्रि खास ग्रह योग-संयोग के कारण मनोकामना पूर्ति करेगी तथा साधकों को सिद्धि देगी। चैत्र नवरात्रि पूरे नौ दिन रहेगी। नवरात्रि की शुरुआत 2 अप्रैल शनिवार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होगी। बुद्धादित्य योग स्वयं की राशि मकर में, शनिदेव मंगल के साथ रहेंगे, जो पराक्रम में वृद्धि करेंगे। रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग भी बनेगा।



