मध्य प्रदेश

जन्माष्टमी में हुए गोसलपुर में विविध आयोजन, जगह जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिहोरा तहसील के अंतर्गत गोसलपुर सहित ग्रामीण अंचल में जन्माष्टमी के मौके पर वि मेंविध आयोजन हुए वहीं अनेक जगहों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता संपन्न हुई ।
गोसलपुर नगर के निकटवर्ती घुघरी ग्राम में यादव समाज द्वारा हर वर्ष की भांति जन्माष्टमी के मौके पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो घुघरी से प्रारंभ होकर शांतिनगर, कछपुरा ,खिन्नी तिराहा, गोसलपुर झंडा बाजार सहित अनेक जगहों पर शोभायात्रा पहुंची यात्रा में भगवान श्री राधा कृष्ण की जीवंत झांकी का लोगों ने जगह-जगह स्वागत व पूजन अर्चन किया। इस मौके पर सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने भी पहुंचकर शोभायात्रा का
स्वागत किया।
इस मौके पर लगभग तीन दर्जन गांव के यादव समाज के स्वजातीय बंधुओ के साथ अनेक संगठन व समाजसेवी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button