शिव मंदिर के बाजू में खुली शराब दुकान, मंदिर समिति के सदस्यों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौड़ी शिव मंदिर के समीप में शराब दुकान खुले जाने से मंदिर समिति के सदस्यों व श्रध्दुलुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचीं है। मंदिर समिति के सदस्यों ने शिव मंदिर के बाजू में खुलीं शराब दुकान को हटाने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
सिलौड़ी के स्थानीय निवासियों ने विरोध जताते हुए बताया कि जिस स्थान पर शराब दुकान खोली गई है, वह मंदिर के एकदम बाजू में है। शिव मंदिर में माता, बहिनें, पुरूष पूजा- अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के पास शराब दुकान खुल जाने के कारण ग्रामवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
शराब दुकान में असामाजिक तत्वों का आना जाना बढ़ा है, जिससे महिलाओं और बच्चियों को भय एवं असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के पास ही रिहायशी बस्ती भी है, जहाँ का वातावरण अब प्रदूषित और अशांत हो रहा है।
मंदिर समिति के सदस्यों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि ग्राम के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने रखने के लिए शराब दुकान को हटाकर गाँव से दूर किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन अगर उचित कार्यवाही नहीं करता तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जबाबदारी शासन प्रशासन की होगी।



