श्री हनुमानजी जन्म उत्सव की रहीं चारों तरफ धूम, वाहन रैली सहित मंदिरों में अनुष्ठान एवं सुंदरकांड

हनुमान चालीसा का पाठ के साथ हुए भंडारे के आयोजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले से लेकर ग्रामीण अंचलों में पवन पुत्र अंजनी के लाल प्रभु श्री हनुमानजी का जन्म उत्सव चारों तरफ बड़े धूम धाम के साथ मनाई गई। राम भक्त हनुमान कलयुग के राजा वीर हनुमान जी मंदिरों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के साथ वाहन रैली भव्य रूप में देखने को मिली। अंजनी के लाल मंदिरों में अनुष्ठान, भजन, कीर्तन व अखण्ड रामायण पाठ का भी आयोजन विभिन्न राम दरबार में किए गए।
शनिवार की सुबह से ही मंदिरों में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ सुबह से लेकर देर रात्रि तक नजर आई।
भंडारे में विभिन्न प्रसाद का किया गया वितरण – हनुमान जन्म उत्सव के पवन दिन बड़े ही उल्लास के साथ जगह जगह भंडारे के आयोजन हुऐ इस दौरान, बूंदी का प्रसाद, पुड़ी सब्जी, खीर, चना, पोहा, के साथ मांगज बूदी के लडडू फल वितरण का दौर सभी मंदिरों और जगह जगह लगाएं गए पंडालों में देखने को मिला। सिहोरा नगर में विशाल वाहन रैली, महा आरती के साथ सुंदर काण्ड का भव्य आयोजन दिखा। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर सिहोरा में जय हनुमान के नारे दिन भर गूंजते नजर आये।

