मध्य प्रदेशराजनीति
प्रभारी मंत्री ने मंदिर में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत किया श्रमदान

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार सांची विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा गैरतगंज स्थित हनुमान मंदिर ठेकापार प्रांगण एवं परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत किया श्रमदान साथ ही मंदिर प्रांगण में महिला भजन मंडली को विधायक निधि से प्राप्त भजन सामग्री भेंट की।



