मध्य प्रदेश

अधिक फीस वसूलना पड़ेगा भारी किताबों से छेड़छाड़ करने पर होगी कार्रवाई

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। निजी विद्यालयों को अधिक फीस वसूलना भारी पड़ेगा। वहीं किताबों से छेड़छाड़ करने पर कार्रवाई होगी।
इसके लिए प्रदेश में 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों की मोनोपॉली तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है।
प्रदेश में निजी स्कूलों की मोनोपॉली तोड़ने के लिए मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 8 जून तक निजी विद्यालयों को फीस और अन्य विषयों की जानकारी देनी होगी। साथ ही यह सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी,,,,
फर्जी एवं डुप्लीकेट पाठ्यपुस्तक को शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। किताबों में जिस बुक सेलर्स और प्रशासन ने छेड़छाड़ की उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि जबलपुर में स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है,।

Related Articles

Back to top button