मध्य प्रदेश

धमकी में कालरा का कहर, थाना प्रभारी ने लोगों से की साफ-सफाई रखने की अपील, दो दिन से हो रही मौते

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्राम धमकी में कालरा जैसी गंभीर बीमारी का प्रकोप फैला हुआ है, इस कारण दिन प्रतिदिन लोगों की मौत हो रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए गोसलपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने गांव में जाकर लोगों से अपील की है कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल जाकर इलाज कराएं।
थाना प्रभारी ने ये भी बताया कि कालरा जैसी बीमारियों का मुख्य कारण गंदगी, अशुद्ध पानी और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियां होती हैं। उन्होंने कहा, “गांव में साफ-सफाई बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। गंदे पानी से बचें और स्वच्छ पेयजल का ही उपयोग करें। थाना प्रभारी ने कहा कि इस समय में सतर्क रहना और स्वास्थ्य नियमों का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है और लोगों से आग्रह किया कि यदि किसी को बुखार, दस्त, उल्टी या शरीर में कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, “आपकी सतर्कता और समय पर इलाज ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।”
ग्राम धमकी में फैली इस महामारी से निपटने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों से भी अनुरोध है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपने आस-पास सफाई रखें ताकि इस बीमारी पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।
इस बीच, स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए विशेष कदम उठाए हैं, जिनमें संक्रमित क्षेत्रों का नियमित साफ़ सफ़ाई और पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच शामिल है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वे इस स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय करेंगे।

Related Articles

Back to top button