MP में महिला कर्मचारी ने SDM को पहनाए जूते, SDM ने कहा मेरे पैर दर्द रहता है
सिंगरौली में अफसरशाही बेलगाम
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिंगरौली । चितरंगी के एसडीएम असवनराम चिरावन की तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें वे महिला भृत्य से जूता पहनते नजर आ रहे हैं। मामला 22 जनवरी का है, जब राज्य मंत्री राधा सिंह की मौजूदगी में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण चल रहा था। आयोजन के बाद एसडीएम लौटने लगे। उनके कार्यालय की भृत्य निर्मला देवी ने उन्हें जूता पहनाया। रीवा संभाग प्रभारी कमिश्नर प्रतिभा पाल ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
दरअसल, 22 जनवरी को चितरंगी में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम था। इसमें राज्यमंत्री राधासिंह और एसडीएम शामिल हुए थे। आरती के लिए एसडीएम ने जूते उतारे थे। बाद में जूते पहनने के लिए महिला का सहयोग लिया। फोटो को लेकर एसडीएम ने सफाई दी है। बोले- पैर में चोट थी। उस दिन ठीक से जूता पहनते नहीं बन रहा था। तभी महिला कर्मचारी ने देखा तो सहयोग किया।



