मध्य प्रदेश

देशभक्ति जनसेवा का कार्य पूरे मनोयोग से कर रही हैं नेहा अहिरवार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी।
चुनौतीपूर्ण दायित्व पुलिस सेवा में नौकरी कर रही उप निरीक्षक नेहा अहिरवार गढ़ी पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में गैरतगंज पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। चुनौती के बीच एक महिला होकर पुलिस में देशभक्ति जनसेवा का कार्य पूरे मनोयोग से कर रही हैं। नेहा अहिरवार अपनी ड्यूटी के बीच सभी धर्म के त्योहारों को खुशी से मनवाती है। अपने परिवार से दूर रहकर उप निरीक्षक नेहा अहिरवार बखूबी अपने काम को अंजाम दे रही हैं वे वर्ष 2017 बैच में चयनित होकर 21 वर्ष की आयु में पुलिस में भर्ती हुई हैं। इनका जन्म एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ है। ये एक शासकीय स्कूल में पढ़ाई कर इस पद पर पहुंची हैं। इस पद पर रहकर महिला वर्ग के लिए कुछ अच्छे काम करने का प्रयास इच्छा रहती है। और भी इसके प्रति संकल्पित भी है। ये इस पद पर पहुंचने का श्रेय अपनी मेहनत लग्न और माता पिता के सहयोग व आशीर्वाद को देती हैं। महिला दिवस पर भी युवा महिलाओं को संदेश देती है कि सभी युवतियां, किशोरी और बालिकाएं अपने जीवन की नायिका बने।

Related Articles

Back to top button