मध्य प्रदेश

कल्टीवेटर से टकराई बाइक, युवक का पैर कटा, साथी घायल

बम्हनी में दर्दनाक सड़क दुर्घटना
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । हादसे में बाइक सवार एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि उसके पीछे बैठा साथी भी घायल हो गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरियापान निवासी शिवम बर्मन पिता स्व. राजेश बर्मन अपने एक साथी के साथ बाइक से उमरियापान से ढीमरखेड़ा की ओर जा रहे थे । इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि पीछे बैठे युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं।
राहगीरों ने तुरंत उमरियापान थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने डायल-112 पुलिस टीम को मौके पर भेजा । पुलिस टीम ने दोनों घायलों को तत्काल उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है ।
घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस के अनुसार फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से टक्कर की बात सामने आई है, हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button