मध्य प्रदेश
किसी भी उम्र में नया आधार नि:शुल्क, 05 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु में अनिवार्य बायोमेट्रिक्स संशोधन निःशुल्क

ज्यादा शुल्क लिये जाने पर इसकी शिकायत दमोह हेल्पलाईन 07812-300350 पर की जाये
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । किसी भी उम्र में नया आधार नि:शुल्क है, 05 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु में अनिवार्य बायोमेट्रिक्स संशोधन निःशुल्क हैं। इसके पश्चात बायोमेटिक्स संशोधन के लिए 100 रुपये दर निर्धारित की गई हैं। आवेदक 50 रुपये शुल्क देकर आधार में डेमोग्राफ़िक संशोधन (नाम, पता, ई-मेल आई.डी., जेंडर, जन्मतिथि इत्यादि) परिवर्तित करवा सकते हैं। इससे ज्यादा शुल्क लिये जाने पर इसकी शिकायत दमोह हेल्पलाईन 07812-300350 पर की जाये।कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया आधार में नाम परिवर्तन 02 बार, जन्म तिथि एवं जेंडर सिर्फ़ एक बार ही परिवर्तित करवा सकते हैं। साथ ही मोबाइल नंबर, पता, ई-मेल आई.डी. परिवर्तन में कोई भी लिमिट नहीं है।



