असमय बारिश से पान बरेजा धराशाही, पान फसल पूर्णतः चौपट

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान के समीपस्थ बम्हनी हल्का में बना बरेजा चन्द्रकांत ( चन्दू चौरसिया ) की तीस पारी असमय बारिश में गिर गया जिससे पान फसल पूर्णतः चौपट हो गई है। वर्तमान में पान का रेट भी 7 रूपए से 25 रुपए सैकडा बिक रहा है जिससे रेट आने इंतजार में पुरी पान फसल लगी हुई थी। चंद्रकांत चौरसिया ने बताया कि पान बरेजा में लगभग 2 लाख रुपए की लागत लगाई गई है रेट आने पर वह लागत गर्मी तक निकलती। लेकिन असमय बारिश से पान फसल पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई जिससे लंबा नुकसान झेलना पड़ रहा है। और इस ओर सरकार द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे। चन्द्रकांत चौरसिया ने बताया कि पान फसल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र मैं ₹500 परी सहायता देने का प्रावधान बताया गया है लेकिन आज दिनांक तक किसी भी कृषक को सहायता राशि प्राप्त नहीं हुआ। चन्द्रकांत चौरसिया ने बताया कि पूर्व में औद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदेश के कृषकों को भोपाल बुला कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए खाका तैयार कर फसल बीमा से जोड़ने का प्रकरण तैयार किया जो आज दिनांक तक लागू नहीं किया गया। कृषकों को भारी नुक़सान उठाना पड़ रहा है। चन्द्रकांत चौरसिया ने कहा कि नुकसान का सर्वे करवाकर राज्स्व पुस्तक के प्रावधान के मुताबिक सहायता राशि प्रदान कराई जावे। साथ ही आगामी पारिवारिक जीविका चलाने हेतु पुनः पान बरेजा तैयार करने बिना ब्याज ऋण दिलायें ताकि पुनः पान बरेजा तैयार किया जा सके। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चन्द्रकांत चौरसिया का सम्पूर्ण जीवन असहाय लोगों के लिए समर्पित रहा ऐसे में उनकी तत्काल सहायता करना अति आवश्यक है।



