मध्य प्रदेश

छोटी पोड़ी में दो ट्राले की आमने-सामने से भिड़ंत ड्राइवरों को आई चोट

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान से जा रहा है ट्राला और ढीमरखेड़ा की ओर से आ रहे ट्राले में छोटी पौड़ी बस्ती के बीच आमने सामने भिड़ गए । भिड़ंत में गाड़ियों के सामने के हिस्से बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए ।
जानकारी के अनुसार दोनों गाड़ी के ड्राइवरों के चोटिल होने की खबर है जिसमें एक गाड़ी के ड्राइवर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान भिजवाया गया । गनीमत थी कि हादसे में किसी भी राहगीर को चोटे नहीं आई बस्ती होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार भी कम थी अगर यही हादसा बस्ती के बाहर होता तो न जाने क्या होता। राहगीरों ने बताया कि एक गाड़ी राजस्थान की हार्दिक है और दूसरी रामपुर में पाइप लाइन वाले प्लांट की बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button