मध्य प्रदेश
नवागत कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कार्यभार ग्रहण किया
रायसेन। नवागत कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने बुधवार को रायसेन जिले के कलेक्टर के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व श्री दुबे मंत्रालय में कार्यरत थे। निवर्तमान कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव का विदिशा स्थानांतरण होने के वाद श्री दुबे को रायसेन कलेक्टर बनाया गया है। श्री दुवे काफी समय पहले रायसेन में एसडीएम और संयुक्त कलेक्टर रहे है।