धार्मिक

श्रीशनिदेव प्रगटोत्सव के साथ नूतन वर्ष का अभिनंदन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नूतन वर्ष 2026 की पावन बेला पर परंपरागत पावन नगरी भुड़सा धाम में श्री शनिदेव महाराज जी का स्थापना दिवस मातृभूमि सेवा समिति द्वारा उल्लासपूर्वक मनाया गया। विगत वर्षों में न्यायाधिपति श्रीशनिदेव महाराज जी की स्थापना धार्मिक बंधुओं के जनसहयोग से मां चित्रा देवी स्वयं सिद्ध शक्तिपीठ भुड़सा के प्रवेश द्वार पर की गई है। हर वर्ष की भांति उनका प्रगटोत्सव धार्मिक बंधुओं के सहयोग से मनाया गया।
इस अवसर पर पूजन, हवन, कन्यापूजन, श्री सुंदरकांड रामायण जी का पाठ और शमीपत्र में शनिदेव जी का अभिषेक कर और भण्डारे का आयोजन नमामि जननि सुकर्म यात्रा, व मातृभूमि आरोग्य व आध्यात्मिक सेवा कुंज के संस्थापक आचार्य राजा भैया सोनी शिक्षक द्वारा किया गया । उपस्थित जनों द्वारा श्रीशनिदेव महाराज से ग्राम, क्षेत्र,जगत से अधर्म, अन्याय, अत्याचार, कुकर्म और अपराध, पापाचरण व प्रवृत्ति जनों का शीघ्र समूल नाश करने व भक्तों का उद्धार, कल्याण करने का आग्रह किया गया। इसी स्थान पर बेटियों के सम्मान हेतु संचालित नमामि जननि सुकर्म यात्रा का दिव्य और भव्य स्मृति स्थान आचार्य सोनी द्वारा करवाया गया है और विराजमान देव सत्ता को प्रतिदिन आजीवन श्री सुंदरकांड, रामायण जी का पावन पाठ सुनाने का कार्यक्रम संचालित किया गया है । आगामी समय में यहीं पर वैश्विक प्रतिभा आचार्य श्री सोनी द्वारा अपने पूर्वजों बैकुंठ वासी श्रीश्यामलाल, रामलाल स्वर्णकार जी की पुण्य स्मृति में श्रीगीता रामायण धाम का निर्माण कराया जाएगा । जिसके माध्यम से प्रभु चरित्र की लीलाओं और विश्व धरा में विराजमान समस्त देवस्थानों के तैलचित्रों के दर्शन और आशीर्वाद जनमानस को सहज ही उपलब्ध हो सकेंगे। इस अवसर पर नगर के धार्मिक बंधुओं की सहभागिता और सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button