मध्य प्रदेश
शनि अमावस्या पर कांग्रेस नेत्री प्रियंका देवेंद्र सेन ने श्रद्धालुओं को बांटी नुकती की महाप्रसादी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। बैशाख माह की शनि सतुवाई अमावस्या के उपलक्ष्य में कांग्रेस नेत्री प्रियंका सेन अपने समर्थकों के साथ नवग्रह शनिदेव मन्दिर श्रीराम लीला ग्राउंड पहुंची। यहां प्रियंका सेन पति देवेंद्र सेन ने परिवार सहित हवन पूजन महाआरती में हिस्सा लिया। इसके बाद शनि महाराज के मंदिर में पूजन दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को उन्होने नुकती का महाप्रसादी वितरित की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजू माहेश्वरी, दौलत सेन एडवोक्रेट ,दुर्गेश खरे, रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, प्रमोद साहू एडवोकेट, अभिषेक सेन, रिंकू सेन, मेघराज सेन, कुणाल सेन हर्ष वर्धन सोलंकी, तिलक शाक्या आदि मौजूद रहे।



