एक शाम खाटू श्याम के नाम भजन संध्या का आयोजन शरद पूर्णिमा पर

मां बीजासन मंदिर में गूंजेगी भक्ति की धुन
सिलवानी । शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के प्रसिद्ध मां बीजासन माता मंदिर में “एक शाम खाटू श्याम के नाम” भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा है। यह विशेष संगीतमय कार्यक्रम आज दिनांक 16 अक्टूबर 24 बुधवार को रात्रि 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। भजन संध्या में देवास शहर के सुप्रसिद्ध भजन गायक और संगीतकारों द्वारा खाटू श्याम और मां बीजासन की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहा हैं खाटू श्याम के भजनों के साथ भक्तों को आध्यात्मिक संगीत की अनोखी अनुभूति होगी। एक शाम खाटू श्याम के नाम आयोजन में भजन गायक जितेंद्र पटेल देवास एवं गायिका माधुरी निखाडे भोपाल के द्वारा प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिनमें “श्याम तेरी बंसी”, “खाटू वाला श्याम मेरा”, और “श्याम की महिमा अपरंपार” जैसे भजन शामिल हैं। इस अवसर पर मंदिर के प्रांगण को विशेष रूप से सजाया जाएगा, जहाँ भक्तजनों के लिए बैठने की व्यापक व्यवस्था की गई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया, यह आयोजन भक्तों के लिए मां बिजासन और खाटू श्याम के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा व्यक्त करने का अद्वितीय अवसर है। भजन संध्या में भाग लेने से न केवल आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होगी, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा। इस अयोजन में विशेष रूप छप्पन भोग आलोकित श्रंगार भव्य श्याम दरबार पुष्प और इत्र वर्षा होगी नगरवासियों में इस कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है, और भक्त बड़ी संख्या में इस भजन संध्या में सम्मिलित होने की तैयारी कर रहे हैं। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे समय पर पधारें और शरद पूर्णिमा की इस पावन रात को मां बीजासन और खाटू श्याम के भजनों का आनंद लें।

