कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ कटनी के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सिद्धार्थ दीक्षित एवं जिला महामंत्री शैलेंद्र पौराणिक के द्वारा आयोजित की गई प्रेस वार्ता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आदेश अनुसार जिला अध्यक्ष ग्रामीण कटनी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान के निर्देश में शुक्रवार को उमरियापान में ग्रामीण जिला प्रवक्ता विराट पांडे की विज्ञप्ति केअनुसार उमरियापान में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा जो घोटाला हुआ बच्चों के साथ अत्याचार हुआ बेटियों के साथ बलात्कार हुआ किसान मर रहा है बिजली की समस्या और संपूर्ण समस्याएं जो प्रदेश में चल रही हैं इस प्रेस – वार्ता से जनता को बताने का प्रयास किया। भाजपा सरकार के राज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के 11 जन हितकारी वचन को लेकर 6 अक्टूबर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिनमें अनेकों मुद्दो पर चर्चा की गई। जिला ग्रामीण अध्यक्ष सिद्धार्थ दीक्षित एवं जिला महामंत्री शैलेंद्र पौराणिक के द्वारा बताया गया कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं, लेकिन इस सरकार ने देश को नफरत की आग में झोंक दिया है। बेरोजगारी, महंगाई और करों के बोझ के तले जनता दबी जा रही है। बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ती नफरत बहुत हुई महंगाई की मार वाला जुमला आप सबको याद ही होगा, लेकिन आज खाद्य पदार्थों पर जीएसटी वस्तु एवं सेवा कर लगाकर जनता से वसूली की जा रही है। भाजपा सरकार में बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं लगातार क्षेत्र में एक ही घटना बलात्कार की निकल के आ रही हैं जो बहुत निंदनीय हैं। इसी बीच जिला महामंत्री शैलेंद्र पौराणिक, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रामनरेश पांडे, जिला सचिव स्वतंत्र चौरसिया, जिला सचिव सुजीत बाजपेई, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप तिवारी एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।



