मध्य प्रदेश

पटवारी संघ ने अपनी समास्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मप्र पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष अशोक बागरी की अगुवाई में ढीमरखेड़ा पटवारी संगठन ने अपनी समस्याओं को लेकर तहसीलदार आशीष अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि प्रदेश के पटवारियों की समस्याओं को लेकर मध्यप्रदेश के पटवारियों ने दिनांक 28 अगस्त 2023 से 29 सितंबर 2023 तक अपनी न्यायोचित मांगों को पूरा किए जाने के लिए हडताल की थी। उपरोक्त हडताल मुख्यमंत्री के आश्वासन दिए जाने के पश्चात् वापस की गई थी। लेकिन समयावधि में संपूर्ण मध्यप्रदेश के पटवारियों को वेतन प्राप्त नहीं हुआ है । उक्त संबंध में वेतन प्रदान किए जाने के आदेश प्रसारित करें।
मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश कमांक/1063/997/2022/सात-5/भोपाल दिनांक 01 अक्तूबर 2023 एवं मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग के पत्र कमांक/1244/997/2022/सात-5/ भोपाल दिनांक 18 दिसंबर 2023 से मध्यप्रदेश के पटवारियों को मिलने वाले वेतन में अतिरिक्त भत्ता 4000+ 1300=5300 रूपये वेतन मद 008-2029-00-103-1472-11-008 में IFMS से प्रदाय किया जाना था, किन्तु पिछले 6 माह से प्रायः यह देखा जा रहा है कि उक्त मद में बजट नहीं होने से प्रदेश के पटवारियों
को या तो वेतन काटकर प्रदाय किया जा रहा है या उक्त मद में बजट आने की प्रत्याशा में वेतन को होल्ड किया जा रहा है।
जिससे समय पर वेतन न मिलने से प्रदेश के समस्त पटवारियों के दैनिक खर्च ( मकान की ईएमआई, बच्चों की स्कूल फीस आदि ) समय पर पूर्ण नहीं हो पा रहे है । जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह संज्ञान में आया है कि माह अप्रैल 2024 से प्राप्त होने वाले वेतन को भी या तो होल्ड किया गया या वेतन में से उक्त भत्ता काटकर प्रदाय किया गया। क्योंकि संबंधित अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि ग्लोबल मद में बजट न होने से पूरा वेतन प्रदाय किया जाना संभव नहीं है।
साथ ही जिला कटनी अंतर्गत 95 नवीन पटवारियों की नियुक्ति के बाद 4 माह के सैद्धांतिक प्रशिक्षण के बाद व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए तहसीलों में भेज दिये गये हैं किन्तु 5 माह पश्चात् भी उनका वेतन अप्राप्त है। बिना वेतन के जीवन यापन बहुत जटिल हो गया है ।
जिला कटनी पटवारी संघ, जिला नर्मदापुरम में SDM के द्वारा अत्यधिक तनाव के चलते पटवारी प्रवीण मेहरा के शांत होने से स्तब्ध है एवं पूरी सहानुभूमि के साथ उक्त कृत्य में उचित कार्यवाही की मांग की है। पटवारियों के वेतन एवं भत्तों की ऐसी व्यवस्था की जाये कि उपरोक्त समस्या प्रदेश के समस्त पटवारियों को प्रत्येक माह उत्पन्न न हो । क्योंकि जब पटवारियों को वर्तमान वेतन प्राप्त करने में ही इतनी समस्या का सामना करना पड रहा है, तो ऐरियर्स कैसे प्राप्त होगा उसकी तो केवल कल्पना ही की जा सकती है । साथ ही जिला नर्मदापुरम में भी त्वरित कार्यवाही किया जाना चाहिए ।
इस दौरान पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह बागरी, मृगेंद्र शुक्ला, प्रमोद दीक्षित, रोबिन सिंह, नीरज झरिया, आनंद डेहरिया, कविता गौंटिया, निहारिका पांडे, मनीषा पासी, राहुल चौरसिया, सुधीर कुलस्ते, दान सिंह, दिलराज सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, अनीस इक्का, उमेश निखारे, विश्वनाथ सिंह एवं सभी नवीन प्रशिक्षु पटवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button