मध्य प्रदेश

पहली बार में परीक्षा उत्तीर्ण कर साहिल जैन बने सीए

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा, दमोह । तहसील क्षेत्र के सिग्रामपुर निवासी दीपक जैन शिक्षिका प्रीति जैन के बड़े पुत्र साहिल जैन पहली बार में परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए हैं।
उन्होंने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां शिक्षिका प्रीति जैन को दिया है, सिंग्रामपुर निवासी शिक्षिका प्रीति जैन ने बताया ग्राम में अच्छी शिक्षा ना होने के कारण बचपन से ही संघर्ष कर ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर आगे अध्ययन दिल्ली पब्लिक स्कूल से उच्चतम शिक्षा प्राप्त की सीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स के ट्रेनिंग इंदौर से पूर्ण करके पहली बार में ही सफलता प्राप्त की.साहिल जैन ने बताया सबसे बड़ी प्रेरणा, माता पिता के आशीर्वाद और कड़ी निष्ठा और परिश्रम से बड़ा मुकाम हासिल किया. उनकी इस सफलता ने जहां माता-पिता का नाम रोशन किया है, वहीं ग्राम को गौरांवित उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए उनके शुभचिंतक मित्रों परिवार जनों ग्राम वासियों ने शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button