क्राइम

बाइक चालक पेड़ से टकराया, मौके पर मौत, काफी मशक्कत के बाद हुई पहचान

सिलवानी । सोमवार की रात्रि में राजमार्ग 15 सिलवानी बरेली के थाना बम्होरी अंतर्गत ग्राम तुलसीपार खमारिया जोड़ पर बाइक चालक पेड़ टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सुबह तक पहचान नहीं हो सकी थी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने उसकी पहचान पड़रिया हिम्मतसिंह के मझले आदिवासी के रूप में हुई।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की रात्रि में थाना बम्होरी अंतर्गत ग्राम तुलसीपार खमारिया जोड़ पर हीरो स्पलेंडर बाइक क्रमांक MP37 MQ 5456 का चालक जो रोड़ पर गिरी पेड़ मे तेज रफ्तार से आकर पेड़ से टकरा गया, जिससे दुर्घटना में वाहन चालक की मौक़े पर ही मौत हो गई है।
बताया जाता है कि बाइक चालक मझले आदिवासी पिता रामसिंह आदिवासी उम्र 28 साल निवासी पड़रिया हिम्मतसिंह तहसील सिलवानी सोमवार की रात्रि बम्होरी से अपने घर आ रहा था। जो पेड़ से टकराने मौत हो गई। पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिलने पर मिलने मृतक के शव को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया । रात में कोई वाहन चालक की जानकारी नहीं होने पर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की गई। मंगलवार की सुबह उसकी पहचान कर शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौप दिया गया है। मृतक मझले आदिवासी की चार पुत्रियां और एक पुत्र है, घटना की जानकारी मिलने पर परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मझले अधिकांश बाइक चलाने पर हेलमेट का ही उपयोग करता था, परंतु कल वह हेलमेट नहीं लगाए था।
इस संबंध में बम्होरी थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मृतक की पहचान कर शव परिजनों को सौप कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

घटना की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे

अज्ञात बाइक चालक पेड़ से टकराया, मौत, बाइक सवार की पहचान नही

Related Articles

Back to top button