मध्य प्रदेश
PM Aavas Yojna : हितग्राही को कराया गृह प्रवेश, पौधरोपण भी किया
सिलवानी । गुरुवार को सिलवानी विधानसभा के ग्राम वीरपुर में विकास यात्रा के दौरान विधायक रामपाल सिंह राजपूत सिंह तथा संभागायुक्त मालसिंह भयडिया द्वारा हितग्राही दामोदर पिता रामचरण तथा उनके परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित पक्के आवास में गृह प्रवेश कराया गया। विधायक रामपाल सिंह तथा संभागायुक्त मालसिंह द्वारा पौधरोपण भी किया गया।



