देवरी जागीर के नवीन मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
सिलवानी। ग्राम देवरी जागीर में विशिष्ट धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में नए भव्य मंदिर में सप्त दिवसीय श्रीराम यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम मूर्तियों का ग्राम में चल समारोह के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
ग्राम देवरी जागीर में विशाल मंदिर का निर्माण हुआ है, जिसमें श्री सीता राम जी, भरत, लक्ष्मण शत्रुघन, हनुमान जी, शिव पार्वती, दुर्गा जी की प्राण प्रतिष्ठा श्री राम महायज्ञ का विराट आयोजन यज्ञ आचार्य पंडित रेवाशंकर शास्त्री के मार्गदर्शन द्वारा ब्राह्मणों से कराया जा रहा है।
श्रीराम यज्ञ के समापन के अवसर पर पूर्व विधायक व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल द्वारा यज्ञ में सम्मिलित होकर प्रसादी ग्रहण की तथा आचार्य पंडित रेवाशंकर शास्त्री से आशीर्वाद ग्रहण किया एवं क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना की तथा जिसमें हजारों जनों ने प्रसादी ग्रहण की, यज्ञ की पूर्णाहुति पूर्ण वैदिक रीति से समपन्न हुई।
यज्ञाचार्य पंडित रेवाशंकर शास्त्री ने कहा कि परमात्मा इंसान के प्राणों का स्वामी होता है। ऋषि, मुनियों, साधु संतों आदि महापुरुषों की शरण में जाए बगैर भगवत भक्ति तथा कृपा प्राप्त नहीं हो सकती है मनुष्य कितना ही भजन, पूजन, जप, तप कर ले। लेकिन उसे महापुरुषों की कृपा प्राप्त करना ही पड़ेगी। जब तक इंसान की मन, वाणी व क्रियाए एक नहीं होगी तब तक भगवान की प्राप्ति होंना संभव नहीं है।

