18 किलो 260 ग्राम गांजे के साथ 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
क्राईम ब्रांच एवं बरगी पुलिस की सयुक्त कार्यवाही
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में गांजे की तस्करी पर अंकुश लगने वाले निर्देश के परिपालन में क्राईम ब्रांच एवं बरगी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
बरगी थाना प्रभारी एल.एस झारिया ने बताया कि दिनांक 14 जुलाई 23 को क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि सिवनी-जबलपुर मार्ग पर 2 व्यक्ति गांजे की बड़ी खेप लेकर जबलपुर बेचने की फिराक में बरगी थाना क्षेत्र की सीमा से निकलने वाले है। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल बरगी तिराहे पर क्राईम ब्रांच एवं बरगी थाने की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करके 2 युवकों को धर दबोचा, पूछताछ में आरोपी युवकों ने अपना नाम सोनू सिंह राजपूत पिता जयसिंह राजपूत उम्र 22 वर्ष वही पिठ्ठू बैग टांगे हुये युवक ने अपना नाम शिवा बेन उर्फ रोहित बेन पिता राजेन्द्र बेन उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी परसवाड़ा कालोनी धनवंतरी नगर बताया, आरोपी के कब्जे से 1 वीवो कम्पनी का मोबाइल एवं ट्राली बैग से 9 पैकेट तथा शिवा बेन के जेब से 2 मोबाइल एवं पिठठू बैग से 9 पैकेट कुल 18 पैकेट में 18 किलो 260 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 3 लाख 50 हजार रूपये का होना पाया गया। आरोपी ने बताया कि उक्त गांजा उड़ीसा से खरीदकर जबलपुर बेचने ला रहे थे। आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।



