13 हजार रुपये रिश्वत लेते तहसीलदार का बाबू और ग्राम कोटवार को लोकायुक्त ने दबोचा
नामांतरण में हुई त्रुटि सुधार के लिए आवेदक से मांगी थी रिश्वत
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिवनी । सोमवार को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने तहसीलदार के बाबू और ग्राम कोटवार को तहसीलदार कार्यालय से दबोचा।
दरअसल नामांतरण में हुई त्रुटि सुधार के लिए आवेदक से रिश्वत मांगने के मामले में यह कार्यवाही हुई। सोमवार 12 दिसंबर को हुई को यह कार्यवाही तहसील कार्यालय छपारा जिला सिवनी में अंजाम दी गई।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम पंचायत गंगई रैयत तहसील छपारा जिला सिवनी के रामनाथ पगारे पिता स्व गिरधर पगारे उम्र- 44 वर्ष ने लिखित शिकायत दी थीं कि तहसीलदार कार्यालय छपारा जिला सिवनी में पदस्थ सहा ग्रेड 3 रोहित कुमार रजक नामांतरण आदेश में हुई त्रुटि सुधार करने के एवज में 13 हजार रिश्वत की मांग की गई। जो कि आरोपी ने आवेदक को ग्राम कोटवार छपारा को रिश्वती राशि देने को कहा है। जिस पर ग्राम कोटवार छपारा को सोमवार 12 दिसंबर को ₹ 13,000 रिश्वत लेते तहसीलदार कार्यालय छपारा में पकडा गया।
ट्रैप दल सदस्य में निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार दीवान, निरीक्षक रंजीत सिह व ट्रेप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।



