ढीमरखेड़ा जनपद सभागार में दीपावली मिलन समारोह

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद सभागार में पहली बार जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे के कार्यकाल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य एवं जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी एवं समस्त स्टाफ की मौजूदगी में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
दीपावली समारोह में जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल व सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने ढीमरखेड़ा के समस्त जनपद सदस्यों का फूल माला पहनाकर मिष्ठान, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया व श्रीराम दरबार की फोटो दी।
दीपावली समारोह कार्यक्रम में जनपद क्षेत्र के समस्त जनपद सदस्यों और कर्मचारी उपस्थित रहे ।
जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल एवं जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने समस्त स्टाफ व जनपद सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपहार वितरित कर सभी का सम्मान किया।
समारोह के दौरान समस्त सदस्यों ने आपसी एकता, प्रेम और सौहार्द्र का सुंदर संदेश दिया गया।



