मध्य प्रदेश

जल संरक्षण हेतु जन अभियान परिषद द्वारा किया गया बोरी-बंधान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बेगमगंज के सेक्टर क्रमांक 4 की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सुनेहरा के द्वारा दुधई नदी की सहयोगी नदी पर जल संरक्षण अभियान अंतर्गत बोरी बंधान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नदी पर लगभग 200 बोरियों के उपयोग से अस्थाई निर्माण कर नदी के जल को एक स्थान पर संरक्षित करने का प्रयास किया गया ताकि ग्रामवासी एवं किसान आवश्यकता अनुसार उसका उपयोग कर सकें।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था प्रमुख रामकिशन लोधी, संस्था से रामकुमार, नेतराम, जाहर सिंह, बृजलाल लोधी, वीरन , बलराम आदि ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button