हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य मे जगह जगह निकलीं भगवा यात्रा
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । हिन्दू जागरण मंच जिला बरेली के तत्वावधान मे हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य मे लगभग 70 कि. मी, लम्बी दूरी तय करके वाहनों द्वारा भगवा यात्रा निकाली गई । जो नगर बाड़ी के बालाजी मंदिर से होती हुई नगर बरेली के मुख्य मार्गो से होते हुए उदयपुरा के तालकटोरा स्टेडियम में पहुंची जहां नववर्ष के विषय की चर्चा और राष्ट्र समाज के सहयोगी हेतु सपथ के उपरांत यात्रा का समापन किया गया।
इस भगवा यात्रा मे हिंदू जागरण मंच के संभाग संगठक अजय वरुआ, प्रांत से श्रीकृष्ण तिवारी, रायसेन जिला संयोजक राजमल जैन, बरेली जिला संयोजक चेतन राजपूत, नगर बाड़ी से नगर संयोजक शैलेन्द्र चौहान, नगर सह संयोजक विकाश कुशवाहा, नगर सह संयोजक अजय कहार, नगर उपाध्यक्ष देवांशू ठाकुर, नगर महामंत्री नीतेश ठाकुर, नगर मंत्री हेमंत साहू ( कशिश ), राहुल कुशवाहा उपेंद्र ठाकुर, नगर बरेली से नगर सह संयोजक संग्राम राजपूत, नगर सह संयोजक गगन ठाकुर, नगर महामंत्री भूपेंद्र विश्वकर्मा, नगर सह मंत्री यश भावसार, नगर सहमंत्री गजेन्द्र राजपूत, नगर सह संयोजक कृष्णा तिवारी, रामलाल कहार, श्याम चौधरी, विपिन राजपूत, गौरव कुशवाहा, भगवानसिंह कहार, राजेश राजपूत, विपिन राजपूत, मीडिया प्रभारी पंकज साहू, नगर उदयपुरा से नगर संयोजक गोपाल राजपूत, आशीष सिंह राजपूत, कृष्णपाल राजपूत, जिला सह संयोजक रमेश राजपूत, जिला सह संयोजक भूपेंद्र राजपूत, नगर सह संयोजक यश राजपूत, नगर सह संयोजक हेमंत राजपूत, राजपाल राजपूत, सत्यम राजपूत, तनुज राजपूत, मनीष राजपूत, विकास राजपूत, सचिन राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । बता दे कि तीनों नगर के द्वारा इस नववर्ष के उपलक्ष्य मे यात्रा को लेकर एक माह पूर्व से तैयारिया प्रारंभ कर दी थी । जिस्से बरेली जिले मे तीन स्थानो पर संगठन की ईकाई मजबूत हुई और बहा कई नये कार्यकर्ता तैयार हुए। जो आगामी समय मे समाज और राष्ट्र के लिए पूर्ण रूप से सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।


