निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर साहू समाज ने सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : दीपक साहू
कस्बा बम्होरी। रविवार को साहू समाज द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम बम्होरी थाना प्रभारी भरतसिंह को गुना जिले के अजय धाकड़ की असत्य रिपोर्ट पर छात्रा संध्या साहू पिता सचेन्द्र साहू एवं उनके परिजनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 90/22 दिनाँक 4/2/2022 की निष्पक्ष जांच एवं अपराधी अजय धाकड़ के विरुद्ध प्रकरण दर्ज की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि संध्या साहू निवासी गुना कक्षा 12वीं की छात्रा है जो अपने परिवार के साथ गुना में निवास करती है, आरोपी अजय धाकड़ निवासी नानाखेड़ी गुना द्वारा छात्रा से एक तरफा प्यार में अंधा होकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करता रहा है। जिसकी रिपोर्ट छात्रा के द्वारा पुलिस थाना केंट में की जिस पर से अपराध क्रमांक 281/2021 दिनाँक 12/03/21 धारा 354, 354क, 354घ, 506 भा.द.वि के अंतर्गत दर्ज किया गया जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी अजय धाकड़ छात्रा की पुनः छेड़छाड़ कर्ता रहा एवं आरोपी अजय द्वारा देह शोषण करने की कोशिश की जिसकी रिपोर्ट छात्रा द्वारा लिखित में थाना केंट में की गई जिस पर से केंट पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अजय धाकड़ एवं उसके परिजन द्वारा छात्रा के घर जाकर तोड़फोड़ की और छात्रा व उसके परिवार को गंदी गंदी गालियाँ दी गई और कहा गया कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। पुलिस थाना केंट द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही कर छात्रा व उसके परिवार के साथ अन्याय पूर्वक असत्य प्रकरण दर्ज किया गया है। साहू समाज द्वारा ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।



