भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली, सप्त दिवसीय प्रारम्भ
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम गढ़ी के प्राचीन तपोभूमि महाबल खोह मंदिर पर होने जा रहे सप्त दिवसीय महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हो गया।
यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ 5 मार्च को समापन होगा । रविवार को ग्राम गढ़ी में भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई । जो श्री राम मंदिर बस स्टैंड मंदिर से प्रारंभ होकर गढ़ी के मुख्य मार्गो से होते हुए प्राचीन तपोभूमि श्री महाबल खोह मंदिर पहुंची जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। और धर्म का लाभ लिया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष मे प्रतिवर्ष प्राचीन तपोभूमि महाबली खोह मंदिर पर विशाल मेले का भी आयोजन होता है जिसमें बड़े झूले, बड़ी दुकान लगती है साथ बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है जोकि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्त नर्मदा तट बोरास घाट से पैदल यात्रा कर महादेव शिव शंकर जी का जलाभिषेक करते हैं। भव्य कलश यात्रा निकाली में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचीन तपोभूमि महाबली खोह मंदिर के महंत श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज एवं यज्ञ के समस्त जजमान व कलश यात्रा के आयोजक हिंदू उत्सव समिति गढ़ी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु सम्मिलित हुए।



