मध्य प्रदेश

विश्व शौचालय दिवस पर उमरियापान पंचायत में स्वच्छता कर्मियों का हुआ सम्मान

सीईओ यजुवेंद्र कोरी की मौजूदगी में पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए स्वीकृत पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। विश्व शौचालय दिवस पर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायतों में हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत विश्व शौचालय दिवस पर हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान के अंतर्गत गतिविधियां संचालित हुई। जनपद पंचायत क्षेत्र ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत उमरियापान में समाजसेवी संतोष दुबे, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, जनपद पंचायत के सीईओ यजुवेंद्र कोरी, स्वच्छ भारत मिशन की बीसी संतोष पाठक द्वारा उपसरपंच जागेश्वर सोनी, पंच, और स्थानीय जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहें।
ग्राम पंचायत उमरियापान सचिव सतीश गौतम, ग्राम रोजगार सहायक अतुल चौरसिया की मौजूदगी में पात्र हितग्राहियों को शौचालय के स्वीकृति पत्र वितरित किए जाकर सफाई मित्रो का सम्मान किया गया तथा शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button