खेलमध्य प्रदेशराजनीति

माध्यमिक शाला कुण्डाली में हुआ सांसद कप 2025 खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का उद्देश्य
रिपोर्टर : विपिन शर्मा
कुण्डाली । ग्राम पंचायत कुण्डाली की माध्यमिक शाला, कुण्डाली में सांसद कप 2025 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और जोश का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र- छात्राओं ने रस्साकशी, स्पून-लेमन गेम, म्यूजिकल चेयर सहित कई पारंपरिक खेलों में भाग लिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और खेलभावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाध्यापक बसंत रघुवंशी ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है तथा ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
निरीक्षक राजेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक एवं 6 से 8 तक के बच्चों की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
परिणामस्वरूप लेमन गेम में रोहित कहार एवं कुसुम कुशवाह विजयी रहे। म्यूजिकल चेयर गेम में अंकुश बेलिया, समीर एवं खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि जयपाल धुर्वे सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं गांववासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button