सरपंच द्वारा आदिवासी की जमीन पर कब्जे को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आधा दर्जन आदिवासियों ने शासन द्वारा दी गई भूमि पर पंचायत के सरपंच द्वारा जेसीबी चलाकर उनकी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत करते हुए एसडीएम सौरभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर पट्टे की भूमि पर से बलात कब्जे को हटाकर उन्हें जमीन वापस दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि प्रार्थी नारायण पुत्र भगौनी, जानकी पत्नि नन्हेभाई गोड़, गौमती बाई पत्नि रज्जू गोड़ गीताबाई पत्नि गुड्डा गौड़ को् ग्राम टेकापार खुर्द तहतील बेगमगंज में उक्त भूमि शासकीय पट्टे पर दी गई थी तभी से समस्त कृषकगण काबिज होकर कृषि कार्य कर रहे है। गत 15 जून को सरपंच कमलसिंह यादव द्वारा दादागिरी करते हुए जेसीबी ले जाकर जमींन के बीच में से गन्ती खोद कर शासन द्वारा दी गई पटटे की लगभग 10-12 एकड भूमि पर कब्जा कर लिया गया, इससे हटकर और भी लोग जिन्हे पटटे पर भूमि दी गई थी उनके द्वारा सरपंच को ऐसा करने से समझाया गया तो वह गाली गुफ्तार पर आमादा हो गए और बोले जमीन हमारी है, हम नही छोडेगे। यदि गोड़ जाति को शासन ने पट्टे दें दिए तो हम इसमे क्या करे ज्यादा गड़बड़ की तो इसी भूमि में गड़ा देंगे।
जबकि हम लोग इस भूमि पर 25-30 साल से काबिज होकर खेती करते आ रहे है। शासन द्वारा हमे सन 2000 में पट्टे दिए थे। जिसको छायाप्रति तथा थाना प्रभारी सुल्तानगंज को दी गई रिपोर्ट की कापी संलग्न है।
ज्ञापन में गुहार लगाई गई है कि हम गरीब लोगो की भूमि को बलपूर्वक छीना जा रहा है। हमारे जीवन उपार्जन के लिए इस भूमि के अलावा अन्य कोई साधन नही है। यदि भूमि छीन ली गई तो हमारे परिवार दर-दर भटकने को मजबूर हो जाएंगे ।
इसलिए हम आदिवासियों की भूमि को सरपंच कमलसिंह यादव द्वारा अवैध रूप से कब्जे में दी गई है उसे तत्काल वापिस दिलवाई जाकर न्यायहित मे वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की गई है।



