सगवा के 5 और खमरिया बागरी के 1 युवा का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचम लहराया है । क्षेत्र के सगवा गांव से 5 युवाओं एवं खमरिया बागरी से 1 युवा का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन होने से पूरे इलाके में हर्ष और गौरव का माहौल है ।
सगवा गांव से चयनित युवाओं में हरवेंद्र सिंह बागरी (पिता लखन बागरी), वीरेंद्र सिंह बागरी (पिता लखन सिंह बागरी), हितेंद्र सिंह बागरी (पिता रविंद्र सिंह बागरी), यशोदा नंदन बागरी (पिता चंदूलाल बागरी) एवं नितिन सिंह बागरी (पिता कमल सिंह बागरी) शामिल हैं। वहीं खमरिया बागरी से उपेंद्र सिंह बागरी (पिता सुशील सिंह बागरी) का चयन हुआ है।
इन सभी युवाओं की सफलता से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे सिलौंडी क्षेत्र में गर्व का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे गांवों से निकलकर युवाओं का इस तरह पुलिस सेवा में चयन होना क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।
खमरिया बागरी सरपंच अनिल सिंह बागरी ने बताया कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है । उन्होंने कहा कि सगवा और खमरिया बागरी के कई युवा पहले से ही सेना और पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र की एक अलग पहचान बनी है।
इस उपलब्धि पर सांसद हिमाद्री सिंह, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, सरपंच अनिल सिंह बागरी, सरपंच मीना मोहन बागरी, कपिल बागरी, गगन यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



