मध्य प्रदेश
विद्यालय बंद मिलने पर दो शिक्षकों को लापरवाही बरतने पर कारण बतायो नोटिस जारी
सिलवानी। शनिवार को बीआरसीसी शैलेन्द्र यादव के द्वारा क्षेत्र की शालाओं का निरीक्षण किया गया । शासन के निर्देश पर कलेक्टर रायसेन द्वारा 6 अप्रैल को गर्मी के कारण स्कूलों का समय प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक का बदला हुआ है। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला पटना मुआर 8:30 बजे बंद पाई गई । शासकीय प्राथमिक शाला पटना में 2 शिक्षक पदस्थ हैं श्रीमती किरण रघुवंशी और कुंज बिहारी रघुवंशी ।
इस संबंध में बीआरसीसी शैलेन्द्र यादव के द्वारा बताया गया कि इस तरह की लापरवाह बरतने वाले शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए कारण बतायो नोटिस जारी किया गया है। एवं
कार्यवाही के लिए वरिष्ठ कार्यालय को लिखा जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



