देश विदेशमध्य प्रदेश

चौरसिया महासभा की राष्ट्रीय एव प्रांतीय समिति की प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न

बड़ी संख्या में पदाधिकारी हुए सम्मिलित
सागर ।
शनिवार को अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा (दिल्ली) की प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक (राष्ट्रीय एव प्रांतीय) श्री महलबार मंदिर प्रांगण चौरसिया समाज धर्मशाला सागर में सम्पन्न हुई।
मां मैया महलबार माता रानी जी एवं अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया। प्रारम्भ में अतिथियो को तिलक एवं बेच लगाकर चौरसिया समाज सागर एवं आदर्श विवाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। समाज के आराध्य, कुलगुरु चौऋषि महाराज के चित्र पर माल्यर्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किय्या गया।
राष्ट्रीय महामंत्री रमेश चौरसिया ग्वालियर ने स्वागत भाषण दिया। जिसमे गत बैठकों का अनुमोदन किया गया, आगामी वर्ष 2022-23 बजट पर विचार विमर्श, चौरसिया धर्मशाला वृंदावन की स्थिति पर विचार, वर्तमान में धर्मशाला की चावी महासभा के पास और कब्जे से मुक्त है। भोपाल के खाते का फिक्स डिपॉजिट का वित्तीय पत्रको में लेखा जोखा के संबध में चर्चा हुई। उस खाते की राशि के ब्याज राशि सामाजिक पत्रिका चौरसिया सन्देश का प्रकाशन करने एवं पत्रिका प्रकाशन की जिम्मेदारी समाज के भोपाल कार्यालय को सौपने पर विचार विमर्श हुआ। महासभा के पदाधिकारियो के पदों का सृजन करने पर विचार के साथ अन्य विषयों पर अध्यक्ष की सहमति से चर्चा की गई, समाज मे मृत्युभोज, समाज गरीब परिवार जो उच्च शिक्षा से वंचित है ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये नीति बनाने पर चर्चा हुई। प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक के बाद महासभा की आमसभा आयोजित की गई जिसमें समाज के उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने सुझाव और विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा की प्रदेश इकाई द्वारा प्रकाशित ताम्बूल मिलन स्मारिका का विमोचन किया गया। इस पत्रिका में समाज के समस्त घटकों को सम्मिलित कर विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय का प्रकाशन किया गया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आर.के. चौरसिया, महामंत्री रमेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष इंजी हरिगोबिन्द चौरसिया, बसन्त चौरसिया (हरिओम बाबा), प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया (विक्की भैया), सम्मेलन समिति अध्यक्ष श्रीराम चौरसिया, मुकेश चौरसिया, सागर जिला अध्यक्ष लोकेश चौरसिया, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौरसिया, मुन्नीलाल चौरसिया, राजेन्द्र चौरसिया, दशरथ चौरसिया, आलोक चौरसिया डॉ. आशीष चौरसिया आदि महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता विजय चौरसिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती निधि चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता चौरसिया सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बन्धु सम्मिलित हुए।
सम्मेलन स्थल पर दोपहर में विवाह योग्य युवक युवतियों का मंच के माध्यम से परिचय सम्मेलन हुआ, वही रात्रि में समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर राष्ट्रीय महासभा की ओर से रमेश चौरसिया द्वारा सम्मेलन समिति को एक लाख रुपये नगद राशि इंजी हरिगोबिन्द चौरसिया को प्रदान की।
झलकियां :
शनिवार को दिन भर चला युवक युवती परिचय सम्मेलन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम बेहतर रही प्रस्तुतियां
सामाजिक प्रतिनिधियों का किया गया स्वागत और सम्मान समारोह का कार्यक्रम
तांबूल पत्रिका का किया गया विमोचन पत्रिका को सभी ने सराहा
सागर संगम पत्रिका एवं तांबूल पत्रिका के प्रमुख संपादकीय मंडल का हुआ स्वागत
भारत के कोने कोने से जुटे हजारों सामाजिक बंधु
महिला मंडल के कार्यों के की गई सराहना किया गया सम्मानित
समाज के आराध्य, कुलगुरु चौऋषि महाराज के चित्र को घर-घर अपने पूजा स्थल और अपने प्रतिष्ठान में लगाने का किया आग्रह। परिवार एवं समाज के सभी आयोजन अन्य देवी देवताओं के साथ चौऋषि महाराज जी की पूजन की जावे
एकता और बेहतरी विकास में सभी ने रखे विचार”
आज दिन भर 17 अप्रैल को होंगे, परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह सम्मेलन विविध आयोजन।

Related Articles

Back to top button