मेजर ध्यानचंद जयंती पर हुई खेल प्रतियोगिताएं

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के ग्रामीण युवा केंद्र के द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं बॉक्सिंग बालक बालिकाओं की प्रतियोगिता शास. सीएम राइज विद्यालय के बॉक्सिंग हाल में आयोजित की गई।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मेजर ध्यानचंद की फोटो पर फूल माला अर्पण कर अतिथियों एवं खिलाड़ियों द्वारा श्रद्धा सुमन के बाद शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला बॉक्सिंग अध्यक्ष सुदेश ठाकुर टिंकू, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, पार्षद गुलाब रजक, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, मयंक जाट, महेंद्र तोमर, आकाश कुशवाह, दुर्गेश कुशवाहा, नरेंद्र यादव आदि ने प्रतियोगिता मे विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार मेडल देकर सम्मानित किया।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता रेफरी प्रेमश रैकवार, राहुल कुशवाहा बॉक्सिंग कोच, माही भदोरिया, सिद्धार्थ कुमार, अनामिका प्रजापति ने सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता के अंत में ब्लॉक खेल समन्वयक सुभाष रैकवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



