क्राइम

पुलिस के लिए चुनौती बनी, सराफा बाजार चोरी का एसपी ने किया खुलासा, अंतर्राज्यीय चोर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सिटी कोतवाली पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय चोरी पकड़ा, शहर के जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है। बताया गया कि विगत 25 फरवरी 2024 की दरमियानी रात करीब 3:15 से 3:17 के बीच यानी कि दो मिनिट में सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सराफा बाजार गुरूकृपा ज्वेलर्स के ताले तोड़, शटर खोलकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले कार सवार आधा दर्जन चोरों सहित मशरूका 1 किलो 250 चांदी कीमती 94 हजार रुपए बरामद कर कार को भी जप्त कर पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी सहित कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चोरी की वारदात का खुलासा किया है।
इस चोरी में महत्वपूर्ण योगदान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, कार्यवाहक निरिक्षक टीआई कोतवाली आनंद सिंह ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक टीआई अमित मिश्रा, सीसीटीवी कैमरे प्रभारी ऋषभ ठाकुर, प्रधान आरक्षक डेलन, अजीत दुबे, साइबर सेल प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, राकेश अठया, आरक्षक आकाश पाठक, ओमप्रकाश, नरेंद्र पटेरिया,केके लोधी, उदयभान, नगर रक्षा समिति अभिनव पारासर, महेंद्र सहित पुलिस का योगदान रहा पकडे गए आधा दर्जन चोरों में अमित प्यासी, शेख शहादत, मोहन चक्रवती, नरेंद्र रजक,रमन विश्वकर्मा, अंकुर यादव सभी चोर पाटन जबलपुर के बताए जा रहे हैं. इन चोरों ने सराफा बाजार चोरी के पहले पथरिया में भी चोरी का प्रयास किया था.पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने इस चोरी को पकड़ने में कोतवाली टीआई, फिंगरप्रिंट, साइबर सेल, सीसीटीवी प्रभारी और पुलिस की तारीफ की
सीसीटीवी कैमरे लगाए और गार्ड रखें-एसपी
सराफा बाजार के व्यापारियों से पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने कहा कि अपने-अपने प्रतिष्ठतानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए और गार्ड रखें ।

Related Articles

Back to top button