कृषि

तहसीलदार ने किया मूंग खरीदी केंद्र का निरीक्षण

वेयरहाउस पर किसानों के लिए व्यवस्थाएं करने दिए आवश्यक निर्देश
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासन के निर्देश अनुसार सहकारी समिति भुरेरु द्वारा मूंग खरीदी केंद्र किसान वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर खरीदी जा रही मूंग की बोरियों के वजन की जांच की साथ ही मूंग की क्वालिटी को भी देखा शासन के निर्देश अनुसार छन्ना लगाकर निर्धारित मापदंड के अनुसार खरीदी करते पाया गया, मशीन के अंदर मूंग की जांच करने पर 12 -13 पॉइंट निर्धारित मापदंड पाया गया।
किसान वेयरहाउस पर बनाए गए मूंग खरीदी केंद्र पहुंच मार्ग गड़बड़ होने पर वेयरहाउस संचालक को सड़क से लेकर वेयरहाउस के गेट तक रास्ता सुलभ करने, किसानों के लिए भारी बरसात में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए व्यापक व्यवस्था करने आदि के निर्देश दिए।
वहीं खरीदी केंद्र प्रभारी लोकेश अवस्थी, ऑपरेटर दीपक गुप्ता, सर्वेयर प्रहलाद पटेल से खरीदी के संबंध में वार्तालाप किया और निरीक्षण रजिस्टर में टीप लगाने के बाद खरीदी के संबंध में आवश्यक हिदायत दी गई।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार एसआर देशमुख ने बताया कि शासन के निर्धारित माप दंडों के अनुसार ही खरीदी की जा रही है। किसानों को किसी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button