जन्माष्टमी के लिए सजाये जा रहा मंदिर
रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
सिलवानी । नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
सोमवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
नगर के प्रसिद्ध मां बिजासन माता मंदिर के पुजारी शिवनारायण तिवारी ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार वह संयोग बना है। जो द्वापर युग में बना था। इस बार वृष राशि में चंद्रमा, सिंह राशि में सूर्य और रोहिणी नक्षत्र के साथ संयोग बना है। इसके साथ ही सर्वसिद्धि योग, जयंती योग एवं हर्षण योग बना है। इन योगों में पूजन करने का विशेष योग बना है। उन्होंने बताया कि यह योग द्वापर युग में ही बने थे। उन्होंने बताया कि भागवत पुराण के अनुसार भगवान विष्णु का अष्टम अवतार कृष्ण चंद्र आनंदकंद नंदलाल के नाम से द्वापर युग में हुआ था। उन्होंने बताया कि मां बिजासन माता मंदिर पर भगवान लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार किया जाएगा साथ ही मंदिर को आकर्षक सजाया जा रहा है।

