ऑर्ट ऑफ लिविंग शिविर के माध्यम से जीवन में प्रसन्न रहने की बताई जा रही कला

आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस शिविर 28 फरवरी से 5 मार्च तक रायसेन नगर में संपन्न हुआ
रायसेन। देश की प्रतिष्ठित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था बैंगलोर के सानिथ्य में रायसेन नगर में 6 दिवसीय आनंद अनुभूति शिविर (हैप्पीनेस प्रोग्राम) का आयोजन 28 फरवरी से 5 मार्च तक रायसेन के सागर मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ऊपर आयोजित किया गया। इस शिविर में मुम्बई से आए प्रशिक्षक मनोज लखानी एवं स्थानीय प्रशिक्षक राहुल माहेश्वरी ने पंजीकृत नागरिकों को सुदर्शन क्रिया,अध्यात्मिक ज्ञान व योग ध्यान का प्रशिक्षण प्रदान किया। इस शिविर में भाग लिए नगर के प्रतिष्ठित नागरिक डा चेतन शर्मा, विपुल सोनी,अम्बुज माहेश्वरी, विनीत माहेश्वरी व अन्य नागरिकों द्वारा सुदर्शन क्रिया करने के उपरांत अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह शिविर बहुत लाभप्रद है। उनका कहना था कि इस शिविर में केवल 6 दिन में ही मानसिक शांति का अनुभव प्राप्त हुआ, ऊर्जा का स्तर बढ़ गया नींद अच्छी हो गई मन प्रसन्न रहने लगा एवं तनाव तो जैसे गायब ही हो गया। उनका कहना था कि समाज के सभी लोगों को इस शिविर का लाभ जरूर उठाना चाहिए। स्थानीय शिक्षक राहुल माहेश्वरी (9826826021) ने बताया ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक अध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी द्वारा इस अद्भुत शिविर की संरचना करीब 44 वर्ष पहले की थी। जिसका लाभ वर्तमान में विश्व भर के 184 देशों में करोड़ो लोग प्राप्त कर रहे है। उन्होने बताया कि अब रायसेन जिला मुख्यालय पर इस तरह के शिविर नियमित अंतराल में समय समय पर आयोजित होते रहेंगे। हाल में ही आगामी शिविर 20 से 23 मार्च तक प्रस्तावित किया गया है। जिसमें केवल दिन के तीन घंटे देने मात्र से जीवन भर आनंद और प्रसन्नता पाने का स्त्रोत प्राप्त होगा।



