दशहरा पर्व की धूम, पहले दिन चल समारोह में शामिल हुए 16 देवी प्रतिमाएं प्रारम्भ हुआ चल समारोह

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास1
जबलपुर। पनागर नगर में नव रात्रि के पावन पर्व पर जहा मां जगत जननी की आराधना मे नगर डूबा रहा वही शारदेय नवरात्र के महा पर्व दशहरा चल समारोह विसर्जन कार्यक्रम में बैंड बाजे के साथ माता रानी विसर्जन जुलूस धीरे धीरे नगर क्षेत्र से होकर बड़ौदा कुण्ड में विसर्जन स्थल पहुंची । पनागर नगर में चारों ओर माता जगत जननी मईया की धूम धाम के साथ भक्ति भाव से शोभा यात्रा कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
चल समारोह दशहरा पर्व के प्रथम स्थान पर जागृति युवा दुर्गा समिति फुहारा चौक पनागर की रही। प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के साथ माता रानी का विसर्जन कार्य शुरू हुआ। इस चल समारोह दशहरा में पहले दिन माता रानी की 16 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वहीं दूसरे दिन रविवार को 22 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।
जगह जगह भंडारे के आयोजन भी स्थानीय लोगों ने भक्तों को मंचाहा प्रसाद वितरण किया। दशहरा चल समारोह विसर्जन कार्यक्रम बैंड बाजें और डीजे की धुन पर माता शक्ति मां नगर में उमग के साथ मां की जयकारा लगाते हुए दर्शन करने वालें भक्तों की भीड़ लगी रहीं।
इस दौरान श्रेत्रीय जन प्रतिनिधियो ने सभी दुर्गा, काली मईया माता की पूजा अर्चना की।
दशहरा चल समारोह में उपस्थिति स्थानीय विधायक सुशील इंदू तिवारी, विधायक प्रतिनिधि आनंद मिंचू जैन, सर्वेश मिश्रा ने माता रानी विसर्जन जुलूस में आरती कर वंदना की। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी गण एवं ब्राह्मण सभा अध्यक्ष डॉ एस के मिश्रा, सचिव अनिल दुबे, बजरंग दल से नितिन ठाकुर ,कांग्रेस से संजय श्रीवास्तव , विमल जैन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप भीम पटेल के साथ साथ विभिन्न संगठनों से पदाधिकारियों ने चल समारोह में स्वागत वंदन अभिनंदन करते हुए। माता जगत जन्नी के दर्शन किये।

