मध्य प्रदेश

तेंदुआ घुसा सूकासेन के जंगल से लगे हुए गांव में, वन विभाग की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा

रायसेन । रायसेन जिले के सलामतपुर वन विभाग के अंतर्गत आने वाले सुकासेन के जंगल से लगे हुए गांव में तेंदुआ घुस आया। तेंदुए की आहट पाकर गांव के ही राकेश का कुत्ता भोंकने लगा तो तेंदुए ने कुत्ते का ही शिकार कर लिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों की नींद खुली तो देखा कि तेंदुआ कुत्ते को खा रहा था। लोगों को देखकर तेंदुआ झाड़ियों में छुप गया। गांव वालों ने तत्काल सलामतपुर वन विभाग के डिप्टी रेंजर लल्लन सिंह को सुबह पांच बजे सूचना दी। विभाग वाले सुबह साढ़े पांच बजे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल रेस्क्यू टीम भोपाल को सूचना दी। लेकिन रेस्क्यू टीम 9 घंटे बाद दोपहर 2 बजे के लगभग मौके पर पहुंची। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर चार बजे तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन लगा तब कहीं जाकर वह काबू में आया। रेस्क्यू टीम तेंदुए को पिंजरे में बंद करके भोपाल वन विहार ले गई है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के पिछले पैर में पुराना घाव भी है। जिसकी वजह से वह लंगड़ाकर चलता है। तेंदुए को इलाज के उपरांत उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button